Published on 30/09/2025
ग्रामीण विकास की दिशा में सशक्त कदम
ग्रामीण विकास की दिशा में सशक्त कदम
आज बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान जी के साथ ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा का अवसर प्राप्त हुआ।
नई दिशा सेवा ट्रस्ट द्वारा समाजहित एवं गाँवों के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं रोज़गार सृजन से जुड़े कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया गया।
गाँव की प्रगति ही सच्चे भारत की पहचान है।
आइए हम सब मिलकर "आत्मनिर्भर गाँव – सशक्त भारत" की ओर बढ़ें।